चित्रकूट, अप्रैल 21 -- चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने सभी बीडीओ को शिविर लगाकर दिव्यांगजनों का चिन्हांकन करने के निर्देश जारी किए है। कहा कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से संचालित कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण योजना के तहत ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, कान की मशीन, स्मार्टकेन आदि उपलब्ध कराया जाना है। इसके अलावा जिनके हाथ पैर नहीं है, उनके कृत्रिम अंग लगवाने के लिए पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया जाए। शिविर की शुरुआत मानिकपुर ब्लाक परिसर में 22 अप्रैल बुधवार को होगी। इसके बाद 25 को रामनगर व मऊ, 27 को मऊ, चार मई पहाड़ी, छह मई को कर्वी ब्लाक एवं जनपद स्तर पर आठ मई को विकास भवन परिसर में शिविर आयोजित हों। यह भी पढ़ें- मांडा में दिव्यांग चिह्नांकन शिविर आज यह भी पढ़ें- दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकन शिविर 22 से यह भी पढ़ें- आवेदनों के आधार पर ...