रुद्रपुर, जनवरी 28 -- किच्छा, संवाददाता। किच्छा में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बुधवार को नारायणपुर न्याय पंचायत में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का 1757 लोगों ने लाभ लिया। शिविर में 97 शिकायत पंजीकृत हुई और 52 का मौके पर निस्तारण किया गया। सहकारी समिति के परिसर में आयोजित बहुद्देशीय शिविर का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शुभारंभ किया। शिविर में 24 सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। एडीएम पंकज उपाध्याय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 670 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और दवा वितरण किया। 11 स्थायी निवास प्रमाणपत्र, 15 जाति प्रमाणपत्र, 22 आय प्रमाणपत्र, 1 उत्तरजीवी, 2 चरित्र, 15 परिवार रजिस्...