सीतामढ़ी, सितम्बर 21 -- सीतामढ़ी। एसएसबी 20वीं वाहिनी ने सोमवार को वाइब्रेंट विलेज विशंभरपुर नन्कार में मानव चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर का आयोजन विनोद तलवार, कमांडेंट 20वीं के मार्गदर्शन और डॉ. जुगल डेका, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) की देखरेख में हुआ। शिविर में पुरुषों, महिलाओं व बच्चों सहित 96 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। बाद में उन्हें निशुल्क दवाइयां बांटी गईं। शिविर का उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा जनकल्याण के प्रति सशस्त्र सीमा बल की प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...