आजमगढ़, अप्रैल 17 -- फरिहा। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अंबरपुर वृद्धा आश्रम में गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 88 वृद्धजनों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। डॉक्टरों की टीम ने वृद्धजनों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जांच की। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच और संतुलित आहार लेने की सलाह दी। इस अवसर पर डॉक्टर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर शिवम, डॉक्टर मुकुंद भारतीय सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। वृद्धा आश्रम के मैनेजर श्याम पांडेय के साथ पंकज कुमार, विजेंद्र शर्मा, अरविंद त्यागी, अमित कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...