मेरठ, मई 14 -- बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बेगम पुल व्यापार संघ की ओर नि:शुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर आयोजित किया। शुभारंभ पार्षद अजय चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती तथा डॉ. हनीमैन (होम्योपैथिक के जनक) के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. संजौली अग्रवाल, दंत चिकित्सक डॉ. वेदांत कंसल, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नूपुर दुबे और होम्योपैथिक चिकित्सा डॉ. कनिका माहेश्वरी ने लगभग 85 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। सभी मरीजों को होम्योपैथिक दवाई भी मुफ्त उपलब्ध कराई गई। शिविर के समापन पर अध्यक्ष सुधा सेठ, महामंत्री पुनीत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस दौरान व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधा सेठ, महामंत्री पुनीत शर्मा ,उपाध्यक्ष अतुल बंसल, कोषाध्यक्ष अरुण रस्तोगी, मंत्री गौरव गुप्ता, राकेश कुमा...