चक्रधरपुर, जनवरी 12 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के बनमालीपुर स्थित पेल्लो टुंगरी स्थित कला सांस्कृति भवन में रविवार को उरांव सरना समिति द्वारा पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक सुखराम उरांव पूर्व विधायक बहादुर उरांव समेत उरांव सरना समिति के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा, वीर शहीद सिधु-कान्हू तथा कार्तिक उरांव के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उरांव सरना समिति की पहली शिविर में 81 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं और समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं को हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं उरांव सरना समिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.