प्रयागराज, जनवरी 5 -- रोटरी इलाहाबाद की ओर से दारागंज स्थित धनराज वृद्धाश्रम में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मेडीमैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने 80 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं वितरित की। क्लब के अध्यक्ष राजीव रंजन अग्रवाल ने कहा कि क्लब अपने सामाजिक सरोकार के तहत जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समर्पित है। इस मौके पर बुजुर्गों को खाद्य सामग्री वितरित की गयी। वृद्धाश्रम की निदेशक सुजाता पांडेय ने आभार व्यक्त किया। डॉ. अशोक कुमार शुक्ल, डॉ. शरद गुप्ता, राजेश अग्रवाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.