हजारीबाग, अप्रैल 15 -- बरही प्रतिनिधि। बरही की करसो पंचायत भवन में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर में 76 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई। टीबी मुक्त भारत 100 दिन अभियान के तहत 72 लोगों का एक्सरे किया गया। 18 लोगों को टेस्ट किया। शिविर में आए सभी 76 लोगों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हिमोग्लोबीन, बीएमआई टेस्ट किया गया। रोग पाए जाने पर उन्हें दवा और सलाह दी गई। शिविर में बरही अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी, डॉ अंकुर विहान, विजेन्द्र कुमार, सीएचओ सुलेखा कुमारी, एएनएम सोनी कुमारी, एमपीडब्ल्यू संतोष कुमार, एलटी राहुल कुमार, बीटीटी रीमा पांडेय, एक्स रे टेक्नीशियन शैलेन्द्र कुमार, डीईओ सूरज कुमार, मो शमशाद के साथ सहिया और सहिया साथी शिविर में शामिल थे। यह भी पढ़ें- निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया यह भी पढ़ें- सौ दिवसीय ट...