गाज़ियाबाद, मई 3 -- गाजियाबाद, वंदना। श्री मनन धान मंदिर में रविवार को रक्तदान और नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 75 लोगों ने रक्तदान किया तथा लगभग 98 लोगों की आंखों की जांच की गई। दानदाताओं को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एम्स की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीके शर्मा और एसीपी डॉ. एस दीप्ति चौहान मुख्य अतिथि रहीं। यह शिविर शक्ति सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट और रोटरी क्लब गाजियाबाद मिडटाउन के सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर शक्ति सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र बगई, सचिव महेश भनोट, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, जगमोहन कुमार, डॉ. केके खन्ना, सुरेंद्र कुमार सहगल, गुलशन बजाज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...