शिविर में 75 यूनिट एकत्र हुआ रक्त
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- कुंडा, संवाददाता। संत निरंकारी मिशन कुंडा के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार तिवारी ने फीता काटकर किया। डॉ. सोनेलाल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने संत निरंकारी मिशन के सेवादारों सत्संगियों से किए गए रक्तदान से 75 यूनिट ब्लड एकत्र किया। जिला मुख्यालय से संत निरंकारी मिशन के सालिकराम मौर्य ने बताया कि रक्तदान शिविर में 75 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। इस मौके पर मुखी उमेश चन्द्र साहू, संचालक दिलीप कुमार, शिक्षक विनोद, कमलेन्द्र कुमार राही, शारदा प्रसाद, सुरेश चन्द्र, राजकुमार, बबिता राही, प्रियंका, फूलचन्द्र, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 101 यूनिट रक्त संग्रह यह भी पढ़ें- करुणा प्रेम और सह-अस्तित्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.