अमरोहा, अप्रैल 13 -- गजरौला, संवाददाता। नगर ब्राह्मण सभा की बैठक रविवार को खाद गुर्जर चौराहे पर स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। जिसमें आगामी 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा को भव्य रूप से निकालने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। नगराध्यक्ष डा.रविभूषण शर्मा ने कहा कि शाम पांच बजे मां ललिता मन्दिर से पूजा अर्चना करके शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यहां के बाद शोभायात्रा अग्रसेन मार्केट, पुराना डाकखाना, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, इंदिरा चौक होते हुए शिव इंटर में समाप्त होगी। पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी को भली प्रकार निभाते हुए आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी अनुरोध किया कि शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था में सहयोग करे। इस मौके पर रोहित शर्मा, देवराज शर्मा, स...