दुमका, जून 4 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। दुमका जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी योजना आपनार आतो कामी 2.0 अभियान की शुरुआत मंगलवार को सरैयाहाट प्रखंड की हंसडीहा पंचायत से हुई। रोजगार की तलाश में होने वाले पलायन को रोकने तथा श्रमिकों को सरकारी योजनाओं एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित विशेष शिविर में पहले ही दिन 71 श्रमिकों ने अपना निबंधन कराया। हंसडीहा पंचायत सचिवालय में आयोजित शिविर में पहुंचे श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान पंचायत की मुखिया आशा हेम्ब्रम ने भी श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर श्रमिकों का निबंधन कर उन्हें कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। शिव...