गाज़ियाबाद, मार्च 7 -- ट्रांस हिंडन। माया नारायण मेमोरियल ट्रस्ट, दिल्ली और नारायण हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, भोपुरा ने साहिबाबाद के सोनिया विहार स्थित बिहारी मंदिर में शनिवार को चिकित्सा शिविर लगाया। चिकित्सकों ने 700 से अधिक लोगों का परीक्षण किया। इनमें करीब 300 महिलाएं और 150 बच्चे शामिल थे। ट्रस्ट के चेयरमैन ओमप्रकाश बंशीराम जेदिया ने बताया कि संस्था झुग्गी-बस्तियों में रहने वालों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। डॉ. ममता ने युवतियों में हाइजीन की कमी को चिंताजनक बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.