देहरादून, अप्रैल 6 -- मसूरी, वरिष्ठ संवाददाता। गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 70 से अधिक ग्रामीणों का परीक्षण किया गया।गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने खेतवाला चामासारी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के सीएमओ के सहयोग से आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। चिकित्सा शिविर में आयुर्वेदिक व एलोपैथिक चिकित्साकों ने ग्रामीणों के स्वासथ्य का परीक्षण किया व निःशुल्क दवा वितरित की। शिविर में 70 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्ष व गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स की अध्यक्ष अनुपम हांडा एवं उनकी टीम में ग्राम प्रधान विक्रम रावत व चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सचिव अंबुज अग्रवाल, ममता भाटिया, विनीता, इला आदि लायनेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.