शिविर में 70 मरीजों की हुई जांच, 20 को मिला चश्मा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 11 -- बनी तेरहमील हिन्दुस्तान संवाद। विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत शनिवार को पट्टी ब्लॉक के अरैला गांव में सद्गुरु नेत्र परीक्षण चित्रकूट ट्रस्ट के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगा। शिविर 70 लोगों की आंखों की जांच की गई। 20 मरीजों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। बजरंग दल के जिला संयोजक प्रिंस बरनवाल ने बताया कि 5 जुलाई से 12 जुलाई तक सेवा सप्ताह के अंतर्गत पौधरोपण, चिकित्सा शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर श्याम लाल पाल, शिवम कनौजिया, गोविंद सिंह, रणविजय सिंह, रमेश तिवारी और कमलेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Etah News: स्वास्थ्य शिविर के दौरान विहिप पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: संक्षेप फोटो संग:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.