कटिहार, जनवरी 10 -- समेली,एक संवाददाता चांदपुर पश्चिम पंचायत सरकार भवन परिसर में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री एवं फार्मर आईडी निर्माण को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य किसानों को डिजिटल रूप से पंजीकृत कर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराना है। शिविर के दौरान राजस्व अधिकारी मिथुन कुमार सिंह, पंचायत सचिव महेश कुमार, किसान सलाहकार गणेश साह एवं कार्यपालक सहायक प्रिन्स कुमार के सहयोग से कुल 67 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री एवं फार्मर आईडी से संबंधित कार्य किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक किसानों का ई-केवाईसी भी कराया गया।इस अवसर पर राजस्व अधिकारी मिथुन कुमार सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री से किसानों का डिजिटल डाटा तैयार होगा, जिससे उन्हें भविष्य में सरकारी योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.