बागपत, मार्च 28 -- चांदीनगर। रटौल कस्बे में किशोर की निमोनिया बुखार के चलते मौत हो गयी थी। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। शनिवार को उसने कस्बे में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें 64 मरीजों की जांच की गई। उन्हें दवाइयां वितरित की गई। डा. साजिया ने बताया कि ज्यादातर मरीज जुकाम, खांसी और वायरल से पीड़ित मिले। फुलैरा के जंगल में छह नलकूपों पर चोरीचांदीनगर। फुलैरा निवासी श्रीकृष्ण शर्मा, गरीबराम, नरेश कुमार, राजू शर्मा, सतपाल और ऋषि यादव के नलकूपों पर रात्रि में चोरों ने धावा बोला। चोर नलकूपों से कट आऊट, बिजली के तार आदि समान चोरी कर ले गए। किसानों को घटना का पता शनिवार की सुबह नलकूपों पर पहुंचने के बाद चला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पहले भी चोरों ने सतेन्द्र,रामशरण, सुखबीर, रणबी...