काशीपुर, मई 3 -- दीप पाठक, काशीपुर। चम्पावत के पूर्व विधायक एवं वन विकास निगम उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष स्व. कैलाश गहतोड़ी की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रविवार को कुंडेश्वरी रोड स्थित साईं बाबा मंदिर परिसर में उनके पुत्र शशांक गहतोड़ी के नेतृत्व में एलडी भट्ट हॉस्पिटल एवं चामुंडा हॉस्पिटल के निर्देशक डॉ. यशपाल रावत के संयुक्त सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस शिविर में संबंधित समस्त कर्मचारी गणों एवं आमजन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां भी वितरित की गई। अंत में शशांक गहतोड़ी ने अपने पिता को याद करते हुए आम जन के प्रति उनके लगाव और उनके सामाजिक कार्यों को प्रेरणादाई बताया। स्व. गहतोड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.