शिविर में 62 लोगों की टीबी जांच
बेगुसराय, अप्रैल 27 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेंद्र पहसारा में सोमवार को 'स्वास्थ्य आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुखिया निभा देवी, स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर, सीएचओ राजा कुमार एवं प्रियदर्शिनी कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करना है। शिविर के दौरान कुल 62 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग कर संभावित मरीजों की पहचान की गई। इसके अलावा 07 गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं व परामर्श दिया गया। वहीं 42 लोगों का डायबिटीज जांच, 22 लोगों का हीमोग्लोबिन जांच तथा 37 लोगों का खखार (स्पुटम) संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.