आगरा, जून 21 -- खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी की ओर से जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर परिसर में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 62 यूनिट रक्तदान किया, वहीं 100 से अधिक लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सीय जांचों का लाभ उठाया। समिति के अध्यक्ष रजत सिंघल ने बताया कि संस्था की ओर से आयोजित यह पहला सेवा शिविर था। समिति के सभी सदस्य युवा हैं और समाज सेवा के कार्यों के माध्यम से जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। शिविर की व्यवस्थाओं में कार्तिक अग्रवाल, मोहक अग्रवाल, यश हेमेंद्र अग्रवाल, श्रेयांश अग्रवाल, श्रेया अग्रवाल, ऋतिक अग्रवाल, केशव मित...