बोकारो, जनवरी 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नया मोड़ स्थित बस स्टैंड परिसर में शनिवार को नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित किया गया है। यह शिविर बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर लगाया गया है। इस जांच शिविर में कुल 600 लोगों का नेत्र जांच सहित अन्य स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही शिविर में आने वालों को यातायात नियमों का आवश्यक रूप से पालन करने का भी अपील की गई। जांच के दौरान जिन लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा मिलने पर दवा खाने के साथ ही आराम करने की सलाह दिया गया। इस कार्य में पहलाद कुमार वर्मा ने सहयोग किया। जांच शिविर परिवहन विभाग व सिविल सर्जन के द्वारा आयोजन किया गया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 से 31 जनवरी तक मनाया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.