शिविर में 60 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
चाईबासा, जून 4 -- नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड के टोंटोपोसी आंगनबाड़ी केंद्र में प्रोजेक्ट जागृति उदय के तहत स्वास्थ्य शिविर और मलेरिया रोधी कार्यक्रम आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच के बाद जरूरतमंदों के आभा कार्ड भी बनाए गए। शिविर में पहुंचे टोंटोपोसी, दानाउली व गुटुसाई के कुल साठ लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। 39 लोगों के आभा कार्ड भी बनाए गए।शेष लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन कार्य चल रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर आगामी 14 जून तक चलेगा। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका कोनको देवी जल सहिया मंजू चांपिया, एमपीडब्लू कमल सिंकू, सीएचओ मेरी केरकेट्टा मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.