लातेहार, अप्रैल 19 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। मगध संघमित्रा में ऑपरेटरों व चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चमातू स्थित भीटीसी केंद्र में एक विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन लातेहार जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य था कि सभी चालक व ऑपरेटर सुरक्षित रूप से वाहन चला सकें। जिसके लिए उनकी दृष्टि का सही होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान कुल 59 ऑपरेटरों व चालकों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद जिन लोगों को दृष्टि संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें मौके पर ही निःशुल्क लेंस युक्त चश्मे वितरित किए गए। इस पहल से न केवल चालकों की कार्यक्षमता में सुधार होगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और खदान क्षेत्रों में जिम्मेदार ड्राइविंग व्यवहार को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। प्रशासन व आयोजकों...