नोएडा, अप्रैल 11 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा शनिवार को इंटरेक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 57 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। क्लब की प्रभारी ज्योत्सना वत्स ने रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। क्लब अध्यक्ष ऋषि के अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सौरभ, अतुल, रंजीत, एमपी सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...