गोरखपुर, मार्च 29 -- गोरखपुर। नांगलिया शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थान ( नेहा ) की ओर से राप्ती नगर में निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में नांगलिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अरविंद श्रीवास्तव और डॉ निकेत विश्वकर्मा ने 55 मरीजों को परामर्श के साथ दवाएं दी। शिविर में मधुमेह, थायराइड, पेट दर्द, अस्थमा, हड्डी रोग वायरल संक्रमण के मरीज पहुंचे थे। इस दौरान दीपक सिंह, अभिषेक, रवि पांडेय, निर्भय गुप्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...