अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ। श्री अग्रवाल परिषद के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रसलगंज स्थित जिला मलखान सिंह चिकित्सालय में किया गया। रक्तदान शिविर का शुभआरम्भ महाराज अग्रेसन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्ष नवीन नारायण ने बताया कि नियमित रूप से रक्तदान करने से रक्त का गाढ़ापन कम होता है, जिससे खून धमनियों में आसानी से संचार होता है। रक्तदान शिविर में 54 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर संस्थापक पवन गर्ग मोरनी, अध्यक्ष नवीन नारायण, महामंत्री गौरव गोपाल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, मनोज गर्ग, संयोजक शलभ मित्तल, प्रवीन अग्रवाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.