रुडकी, अप्रैल 23 -- लक्सर, संवाददाता। दल्लावाला के रानी धर्म कुंवर राजकीय महाविद्यालय में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 53 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जबकि 417 मरीजों का चेकअप कर दवाइयां वितरित की गई। खानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कुंदन सिंह ने बताया कि शिविर में 53 गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया गया है और 417 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरके सिंह ने कहा कि चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- छात्राओं को साफ-सफाई के लिए किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.