शिविर में 52 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई
फरीदाबाद, मई 11 -- बल्लभगढ़, अभिषेक शर्मा। गांव सागरपुर में जन स्वास्थ्य सेतु अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान लगभग 52 महिलाओं एवं किशोरियों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लंबाई और वजन की जांच की गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित जांच और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया। यह शिविर टीम आओ गांव चलें (आईएमए फरीदाबाद) द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. श्रुति कांत, एमपीडब्ल्यू श्याम सिंह एवं प्रियंका का विशेष सहयोग रहा। शिविर में डॉ. रेखा मिश्रा और डॉ. उषा ने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य परामर्श दिया। यह भी पढ़ें- बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता शिविर साथ ही काउंसलिंग, दवा वितरण तथा प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.