लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। ऐशबाग पॉली क्लीनिक में आयोजित हेल्थ कैम्प में पूर्वोत्तर रेलवे के 52 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में 10 कर्मचारी तंबाकू, 10 हाइपरटेंशन और सात दांत रोगों से ग्रसित मिले। डॉक्टरों ने उन्हें तंबाकू छोड़ने, संतुलित आहार लेने और नियमित योग व व्यायाम करने की सलाह दी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय तिवारी, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डा. रंजना पाटनी, वरिष्ठ परामर्शदाता डा. कुमार उमेश सहित कई डाक्टर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.