चम्पावत, फरवरी 26 -- चम्पावत एसएसबी 57 वाहिनी सितारगंज ने थ्वालखेड़ा गांव में मानव चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में 52 ग्रामीणों का उपचार किया गया। द्वितीय कमान अधिकारी डॉ.बीबी सिंह ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। ग्रामीणों को मौसमी रोग से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में प्रधान हेमा जोशी, निरीक्षक रंधीर कुमार, एसआई अनेंद्र सिंह राणा, मुख्य आरक्षी विकास, आरक्षी सुनील आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...