हल्द्वानी, जनवरी 22 -- कोटाबाग। कोटाबाग के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में गुरुवार को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 51 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से कई का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम पंत ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनता को राहत पहुंचाना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, दर्जाधारी शांति मेहरा, पूरन चंद्र नैनवाल ने भी सरकार की उपलब्धियां बताईं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों समेत तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा, ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल, बीडीओ डॉ. श्वेता, मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडे, जिला पंचायत सदस्य अर्णव कंबोज, दीपा ढोंडियाल, राहुल पंत, चंद्र शेखर सनवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...