अलीगढ़, जनवरी 15 -- अलीगढ़, संवाददाता। जिला अलीगढ़ कैमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एससोसिएशन द्वारा मकर संक्रांति पर न्यू मेडिसिन मार्केट फफला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 51 कैमिस्टों ने रक्तदान किया। रक्तदान को लेकर कैमिस्टों में खासा उत्साह देखने को मिला। संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने बताया कि संगठन द्वारा हर वर्ष रक्तदान किया जाता है। चैयरमैन राजीव जैन ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। महामंत्री आलोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिव शंकर शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। केके राजपूत, आमिर आबिद, आशीष राठी, प्रमोद गोड़, अमरदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.