सोनभद्र, अप्रैल 12 -- घोरावल। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती अवसर पर स्थानीय नगर स्थित अंबेडकर बस्ती में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन एवं सेवा भारती तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौजन्य से चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में 50 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की नि:शुल्क जांच, दवा वितरण एवं परामर्श दिया गया। चिकित्सक डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. रीना गुप्ता, रमेश राम पांडेय, कौशल साहू, राजेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, हिमांशु गुप्ता, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...