उरई, दिसम्बर 24 -- आटा। जिला अन्धता निवारण समिति के सहयोग से डॉ. जवाहर लाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय, कानपुर द्वारा ग्राम सन्दी में आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। डॉ श्याम बिहारी दीक्षित के आवास, नागदेवता मंदिर के समीप, ग्राम सन्दी में किया गया। शिविर में डॉ. सौम्या चतुर्वेदी एवं डॉ शिवम ने 50 नेत्र रोगियों की जांच की गई। मोतियाबिंद से पीड़ित 12 मरीजों का चयन निशुल्क ऑपरेशन के लिए किया, जिन्हें डॉ. जवाहर लाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय भेजा। शिविर के सफल आयोजन में हरिचन्द्र दीक्षित, सचिन दीक्षित (बिट्टू), कृष्णकांत तिवारी (बिल्ले), राहुल पाठक, डॉ. श्याम बिहारी दीक्षित एवं शिव सिंह कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.