जौनपुर, अप्रैल 19 -- बदलापुर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मेंढ़ा में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आईएमएस बीएचयू के वरिष्ठ चिकित्सक प्रोफेसर डॉ. दीपक सिंह के नेतृत्व में 50 मरीजों का उपचार किया गया। मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, आर्थराइटिस और मानसिक रोग के मरीजों की जांच कर उनका उपचार हुआ। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया। डॉ. दीपक सिंह ने बताया कि बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण उच्च रक्तचाप, मधुमेह और थायराइड जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इन बीमारियों पर नियंत्रण के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित आहार जरूरी है। यह भी पढ़ें- अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना ही लक्ष्य- दीपक शिविर में ऋषभ तिवारी, दिव्यप्रकाश सिंह, निर्मल तिवारी, सुभा...