छपरा, मार्च 28 -- सोनपुर। सोनपुर प्रखंड की भरपुरा पंचायत में शनिवार को आयोजित एक दिवसीय पशु बांझपन निवारण शिविर में लगभग 50 से अधिक पशुओं को पशु बांझपन निवारण टीका दिया गया। सरकार के निर्देश के आलोक में आयोजित इस शिविर का विधिवत शुभारंभ जिला पशुपालन पदाधिकारी डा औबेदुल्लाह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में पशुओं में होने वाले बांझपन के कारणों एवं उसके निवारण पर प्रकाश डाला । शिविर में 50 से अधिक पशुओं को बांझपन निवारण टीका दिया गया । शिविर में पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पंकज कुमार, सोनपुर के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी विजय प्रसाद मंडल, नयागांव के डा ज्योति कुमार सिंह, पहलेजा घाट के डा मीनू कुमारी, डां अनुष्का, टीकाकर्मी सन्नी कुमार, आमोद कुमार, नेहा कुमारी समेत अनेक जनप्रतिनिधि व पशुपालक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...