पिथौरागढ़, फरवरी 8 -- डीडीहाट। न्याय पंचायत अठखेत में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम खुशबू पांडे ने की। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों ने शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। शिविर में 460 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान शिविर में 49 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से अधिकांश समस्याओं का निस्तारण मौके पर किया गया। कार्यक्रम के संयोजक खंड विकास अधिकारी डीडीहाट जगदीश प्रसाद टम्टा ने कहा विकासखंड डीडीहाट के सभी छह न्याय पंचायतों से शिविरों में 501 आवेदन प्राप्त हुए है। जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.