काशीपुर, जनवरी 4 -- काशीपुर। ग्राम सरवरखेड़ा में रविवार को आयोजित अंश निर्धारण और फार्मर रजिस्ट्री शिविर में 48 किसानों को यूनिक कोड दिए गए। तहसीलदार पंकज चंदौला ने बताया कि 13 जनपद 13 गांव के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री योजना शिविर का रविवार को ग्राम सरवरखेड़ा स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनकी डिजिटल पहचान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिला ऊधमसिंह नगर में काशीपुर के ग्राम सरवरखेड़ा का चयन किया गया है। जहां यह शिविर लगाया गया। 15 फरवरी तक गांव के सभी फार्मरों को ऑनलाइन जोड़ना है। यहां के बाद अन्य गांवों में भी इस तरह के शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए किसान को आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लाना होगा। इसमें हर किसान को एक कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.