शिविर में 46 मरीजों का हुआ निशुल्क उपचार
लखीमपुरखीरी, मई 27 -- गोला गोकर्णनाथ। आयुष आपके द्वार योजना के तहत गांव जडौरा स्थित कोटे की दुकान पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 46 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं।शिविर में काउंटर नंबर 1 पर 35 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि काउंटर नंबर 2 पर 11 वृद्ध रोगियों की जांच एवं उपचार किया गया। सभी मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में उचित दर विक्रेता विकास मिश्रा और ग्राम प्रधान संध्या मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। शिविर में मौजूद डॉक्टर हरिशंकर वर्मा ने लोगों को ग्रीष्म ऋतु में लघु एवं सुपाच्य भोजन ग्रहण करने की सलाह दी। उन्होंने जौ के सत्तू का शरबत पीने, मौसमी फलों का सेवन करने और अधिक मात्रा में पानी पीने की बात कही। साथ ही सुबह और शाम के समय ही बाहर निकलने की सलाह दी। इस अवसर पर फार्मासिस्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.