आगरा, मार्च 21 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर स्थित एसबीडी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नेत्र शिविर लगाया गया। शिविर में 309 नेत्र रोगियों ने पंजीकरण कराया। शिविर में चिकित्सकों सभी रोगियों के नेत्रों का परीक्षण किया। इनमें से 45 नेत्ररोगियों के नेत्रों में मोतियाबिंद मिला। मोतियाबिंद पीडित सभी नेत्ररोगियों को स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बस से आपरेशन के लिए कल्याणं करोति नेत्र चिकित्सा संस्थान गोवर्धन मथुरा के लिए भेज दिया। इस दौरान स्कूल सचिव नन्नू सिंह वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनिवास सिंह, नरेश कुमार नंदन, यश राजपूत, प्रधानाचार्य विनोद कुमार गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.