चक्रधरपुर, फरवरी 27 -- चक्रधरपुर। महिला दिवस के उपलक्ष्य में चक्रधरपुर रेलवे कार्मिक विभाग के महिला कर्मचारियों के तत्वाधान में गुरुवार को साउथ ईस्ट रेलवे इंस्टीट्यूट में रेलवे कर्मचारियों के बीच एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन महिला कल्याण संघ की अध्यक्षा डॉ. निक्की हुरिया ने किया। शिविर में अपराह्न तक कुल 43 रेलकर्मियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर आयोजन कर्ताओं में एपीओ के भानुलता, झिमली चटर्जी, रीना बाला साहू, सुलाता, टोनी, कविता, रूपा घोषाल, सिंधु देवी सहित रेल मंडल के विभिन्न विभाओं के महिलाएं शामिल हुईं। शिविर का जायजा डीआरएम तरुण हुरिया सहित तमाम विभागों के अधिकारियों ने लिया। मौके पर एडीआरएम विनय कुजूर, सीनियर डीपीओ डॉ. ऋषभ सिन्हा, सीनियर डीईएन आरपी मीणा सहित तमाम विभाग के शाखा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.