चाईबासा, जून 23 -- चाईबासा। ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में वृद्धजनों सहित अन्य ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं औषधि वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर के दौरान कुल 414 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। इस अवसर पर डॉ. श्रावण कुमार, डॉ. सुष्मिता, डॉ. मैनुद्दीन, डॉ. राधिका, डॉ. प्रदीप, डॉ. आशिक, डॉ. टिम्मा रानी, डॉ. दीपक, डॉ. सुशील, डॉ. धर्मराज, डॉ. अनीश एवं डॉ अनिरुद्ध द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...