बलिया, मार्च 14 -- बेल्थरारोड। आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, लाल कार्डधारकों व 6 यूनिट बीपीएल कार्ड धारकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 15 अप्रैल तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत शनिवार को सीएचसी सीयर द्वारा 400 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। क्षेत्र के ग्रामसभा पिपरौली बड़ागांव और हल्दीरामपुर में आयुष्मान भारत योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर के अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य टीम द्वारा शिविर लगाकर 400 लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। आयुष्मान के जिला नोडल अधिकारी व सीएचसी सीयर अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के माध्यम से आयुष्मान कार्ड धारकों का अधिकृत अस्पतालों में 5 लाख का मुफ्त इलाज होता है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.