अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़, संवाददाता। क्वारसी बाईपास रोड स्थित मस्जिद गरीब नवाज पर बज्म ए गरीब नवाज सोसाइटी व परछाईं फांउडेशन द्वारा अंजुम नवाज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में जेएन मेडिकल कॉलेज की चिकित्सकीय टीम ने रक्तदान कराया। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में चिकित्सकीय मानकों के अनुसार रक्त संग्रह किया गया। शिविर के आयोजन में परछाईं फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सोहेल अब्बास, शोऐब अहमद, मोहम्मद फरदीन, मोहम्मद असलम खान, शहबाज़ खान आदि मौजूद रहे। शिविर के अंत में रक्तदान करने वाले स्वयं सेवकों को स्मृति चिन्ह व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.