आजमगढ़, मार्च 20 -- बिलरियागंज, आजमगढ़। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के भलूवाई प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को एचआइवी एड्स एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर जागरूकता अभियान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 380 मरीजों का एचआईवी की जांच की गई। शिविर में प्रशिक्षकों ने एचआईवी के कारण, रोकथाम और बचाव के उपाय एवं संक्रमित मरीज के नागरिक अधिकारों के संरक्षण की जानकारी दी गई।वहीं काउंसलर रश्मि राय ने कहा कि एचआईवी को लेकर समाज में कई भ्रांतियां फैली है। जिसे दूर कराने की जरूरत है। एड्स का नाम सुनते ही लोगों के हाव-भाव बदल जाता है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण लोगों में जानकारी का अभाव है। लिहाजा लोगों के बीच इसे लेकर बेहतर समझ का होना जरूरी है। आमतौर पर इसे लेकर सामाजिक कलंक के तौर पर देखा जाता है। लोगों की इस मानसिकता को बदलने के लिए जागरूकता जरूर...