रुडकी, मई 10 -- झबरेड़ा के सरस्वती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने किया। देहरादून के महंत इंद्रेश हॉस्पिटल से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 38 मरीजों की आंखों की जांच कर परामर्श दिया। 21 मरीजों को मौके पर दवाई दी गई, जबकि अन्य को आगे की जांच के लिए देहरादून बुलाया गया। मोतियाबिंद मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा भी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...