सोनभद्र, अप्रैल 11 -- डाला। रामलीला मैदान डाला बाजार में शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 350 लोगों की जांच कर दवाओं का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि डाला खनन क्षेत्र समेत घनी आबादी है,जिसको लेकर कैंप का होते रहना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि अल्ट्राटेक एडमिन हेड पियूष शुक्ला, क्रशर एशोसिएशन अध्यक्ष अजय सिंह रहे। इस मौके पर डा एके गुप्ता, हनुमान सिंह, चोपन सीएचसी अधीक्षक डा सुभाष चंद्रा, सनोज तिवारी, पिंकू सिंह, मुकेश जैन, ओम प्रकाश तिवारी, डा हिमांशु यादव, डा तान्या आनद, डॉ नंदकुमार, डॉ शिव कुमार यादव आदि मौजूद रहे। संचालन सर्वेश पटेल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.