प्रयागराज, फरवरी 8 -- गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास, सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) की ओर से लखीमपुर खीरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. संतोष सिंह और डॉक्टरों की टीम ने 350 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित कीं। आरएसएस के जिला प्रचारक शिव प्रकाश, शिवनाथ, डॉ. शिवम, डॉ. अंकित, डॉ. ओम, डॉ. सत्यम, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. जयराम, डॉ. आदर्श मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...