शिविर में 33 लोगों ने किया रक्तदान
गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ एवं विश्वविद्यालय स्वास्थ्य सेवा केंद्र की ओर से जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 33 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि अधिष्ठाता संकाय के प्रो. वी के गिरी ने शिविर का विधिवत शुभारंभ करते हुए रक्तदान को महादान की संज्ञा दी। शिविर में डॉ. दीपेश कुमार मिश्रा, छात्र-छात्रा कलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. बीके पांडेय, प्रो. जय प्रकाश, डॉ. अवधेश कुमार, प्रो. एएन तिवारी, डॉ. रीना बंका, डॉ. एके पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धीरज सिंह, डॉ. प्रदीप मुले, डॉ. स्नेहा गुप्ता, डॉ. शशांक अस्थाना, राकेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.