कन्नौज, दिसम्बर 25 -- कन्नौज। रोटरी क्लब शौर्य के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र कैंप का आयोजन हुआ। शिविर में जांच कराए जाने के लिए 324 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। जलालपुर पनवारा में विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शंकरा हॉस्पिटल कानपुर के कुशल डाक्टरों मरीजों की जांच की। 117 मरीज आपरेशन के लिए चुने गए और उन सभी मरीजों को निशुल्क बस से आपरेशन के लिए कानपुर भेजा गया। कुछ मरीजों को ब्लड प्रेशर और शुगर की वजह से रोक दिया गया। मरीजों को दो दिन के बाद भेजा जाएगा। कैंप में तमाम पुरुष, महिलाओं, बच्चों के आंख में किसी तरह से चोट लगने वाले भी आए। ऐसे मरीजों को अलग से इलाज के लिए भेजा गया। कई मरीजों को दवाएं व चश्मा का वितरण किया गया। इस मौके पर विपिन कटियार, चार्टड प्रेसीडेंट अमिताभ गुप्ता, भूपेश श्रीवास्तव, रोटरी क्लब अध्यक्ष उमाकांत श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.